{"_id":"6a04b7e5c902d296c2037557","slug":"farrukhabad-in-nawabganj-youths-attacked-a-constable-and-chased-him-down-beating-him-repeatedly-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: नवाबगंज में युवकों ने हमला कर सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: नवाबगंज में युवकों ने हमला कर सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Wed, 13 May 2026 11:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 13 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खाकी पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 112 में तैनात सिपाही पर एक युवक ने जलती हुई सिगरेट फेंक दी। इस सिपाही उसके थप्पड़ जड़ दिया। युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर सिपाही पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बचने को सिपाही घर में घुसा तो वहां भी युवकों घुस गए और लात-घूंसों से धुनाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। कस्बा में तनाव को देखते हुए कई थानों का फोर्स बुला लिया गया।
विज्ञापन
यूपी 112 में तैनात सिपाही विलसन कस्बा निवासी अपने मित्र हिमांशू गुप्ता उर्फ गौरव के साथ बर्तन वाली गली में किसी काम से जा रहा था। रात करीब दस बजे मोहल्ला बरतल निवासी एक युवक ने सिगरेट पीकर सिपाही के ऊपर फेंक दी। इससे गुस्साए सिपाही ने युवक के थप्पड़ जड़ दिया। सादे कपड़ों में होने से युवक सिपाही को पहचान नहीं सका और उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ सिपाही पर हमला कर दिया। लात घूंसों से उसे पीट दिया। सिपाही ने भागने का प्रयास किया। इस पर युवकों उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मोहल्ले में ही एक घर में पुलिस कर्मी की नेमप्लेट लगी देख सिपाही उसी घर में घुस गया।
विज्ञापन
उसके पीछे युवक भी घर में घुस गए। इस दौरान युवक के घर की महिलाएं भी आ गईं। युवक व महिलाओं ने सिपाही को खींचकर कपड़े फाड़ दिए और जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को फोन पर सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और सिपाही को बचाकर अपनी जीप में बैठा लिया। इसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सिपाही से मारपीट करने में पांच युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन