फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encroachers Clash with Municipal Officials During Anti-Encroachment Drive

Kanpur: अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने ही भिड़े अतिक्रमणकारी, जमकर हुई गाली-गलौज; बेबस दिखे अफसर

Sat, 22 Aug 2026 01:46 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 01:46 PM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए सक्रिय हुए। शनिवार को टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी अधिकारियों के सामने ही आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Encroachers Clash with Municipal Officials During Anti-Encroachment Drive
अधिकारियों से भिड़े अतिक्रमणकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस दौरान जमकर गालीगलौज हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे। नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। इसी दौरान अतिक्रमण को लेकर वहां मौजूद लोगों में विवाद हो गया।

विज्ञापन

देखते ही देखते मामला कहासुनी से बढ़कर गालीगलौज तक पहुंच गया। अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद था, लेकिन विवाद कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अमर उजाला में अतिक्रमण को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका की ओर से कार्रवाई शुरू की गई थी। अब कार्रवाई के दौरान हुए विवाद और अधिकारियों के सामने हुई गालीगलौज का मामला चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed