स्पीड पोस्ट में लिख भेजा तलाक-तलाक-तलाक...
नासिर पहले से शादीशुदा हैं
आलिया फिर से मायके वापस आ गयी और 30 जनवरी को उसको एक स्पीड पोस्ट मिला जिसके अंदर 3 तलाक के कागजात थे. उसमे से पहला तलाक 23 नवम्बर की शाम को दर्शाया गया था और उस दिन आलिया-नासिर की शादी थी। आलिया ने इस तरह के तलाक का विरोध किया और तत्कालीन श्रम मंत्री, सीएम और गवर्नर को पत्र लिखा लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। आलिया का यह भी आरोप है की उसके पति सामान्य जाति के है लेकिन उन्होंने अपने को पिछड़ा जाति का दर्शा कर नौकरी ली है। उनका यह भी कहना है की सर्विस रूल्स और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार एक सरकारी अधिकारी एक से ज्यादा जीवित पत्नी नहीं रख सकता जबकि नासिर की 2 जीवित पत्नियाँ है।
तलाक का जमकर विरोध किया
आलिया ने 3 तलाक का जमकर विरोध किया है और इस मामले में केंद्र सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के साथ सुप्रीम कोर्ट और कानून पर भरोसा जताया है। उनका कहना है की इस तरह के 3 तलाक के खिलाफ और नासिर की धोखाधड़ी के खिलाफ वो सीएम योगी से मिलेंगी और अपनी बात रखेंगी। आलिया का कहना है की वो मीडिया के सामने खुद आई है क्योंकि वो अपने साथ साथ इस तरह से 3 तलाक से पीड़ित हर मुस्लिम महिला की लडाई लड़ना चाहती है।