फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike-Borne Men Allegedly Knock Her Down and Drug Her Unconscious

Etawah: साइकिल सवार युवती को बाइक से टक्कर मारकर बेहोश किया, 70 हजार रुपये लूटने का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 12:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 12:06 PM IST
सार
Register For Event

Etawah News: बसरेहर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों पर युवती को साइकिल से गिराकर नशीली वस्तु सुंघाने और उसके पास रखे 70 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bike-Borne Men Allegedly Knock Her Down and Drug Her Unconscious
70 हजार रुपये लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवती सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बसरेहर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर निवासी सतेंद्र राजपूत की बेटी अंशु (19) यूनियन बैंक की पंजाबी कॉलोनी शाखा में करीब तीन माह से काम कर रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उसके पिता ने खेत खरीदने के लिए सेंट्रल बैंक की केके डिग्री कॉलेज शाखा से 70 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद अंशु रुपये लेकर ऑटो से घर के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे अंशु बसरेहर निवासी बाबा रामरतन के घर से साइकिल लेकर अपने गांव सिरसा जाने लगी। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले नगला जमुनिया और बिहारी अड्डा के बीच बाइक सवार दो युवकों ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। आरोप है कि अंशु के सड़क पर गिरते ही दोनों युवकों ने उसे नशीली वस्तु सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों उसके पास रखे 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद अकबरपुर निवासी एक युवक की नजर सड़क किनारे बेहोश पड़ी अंशु पर पड़ी। उसने परिजनों को सूचना दी।





परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed