फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Under-Construction Bridge Over Malanga Nala Collapses Due to Heavy Rains

Orai: मलंगा नाले पर बना निर्माणाधीन पुल तेज बारिश में ढहा, रगौली समेत कई गांवों का संपर्क कटा

Fri, 21 Aug 2026 02:02 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 02:02 PM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: मूसलाधार बारिश के बीच मलंगा नाले पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा तेज बहाव में ढह गया। शुक्रवार को नाले का जलस्तर बढ़ने और पानी का बहाव तेज होने से निर्माणाधीन हिस्सा पानी की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Under-Construction Bridge Over Malanga Nala Collapses Due to Heavy Rains
तेज बहाव से निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढह गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

मूसलाधार बारिश के चलते जालौन जिले में निर्माण कार्यों की पोल खुल गई है। उरई के मलंगा नाले पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा तेज बहाव में ढह गया। शुक्रवार को लगातार हुई तेज बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी का तेज वेग पुल के नए हिस्से को अपने साथ बहा ले गया। इस हादसे के बाद से रगौली समेत आसपास के कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन

पुराने पुल को तोड़कर चल रहा था निर्माण

ग्रामीणों के अनुसार, मलंगा नाले पर पुराने और जर्जर हो चुके पुल की जगह लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से एक नए और मजबूत पुल का निर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए पुराने पुल को पूरी तरह से तोड़ दिया गया था और नया ढांचा तैयार किया जा रहा था। लेकिन पहली ही भारी बारिश में निर्माण की पोल खुल गई और नाले का जलस्तर बढ़ते ही निर्माणाधीन पुल का हिस्सा भरभराकर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गुणवत्ता पर उठाए सवाल

पुल के अचानक ढह जाने से आसपास के ग्रामीण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अब उन्हें आवागमन के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई किलोमीटर का चक्कर काटकर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी इंजीनियर ने कही जांच की बात

मामले की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक तेज बारिश के कारण नाले में अचानक पानी का बहाव बहुत तेज हो गया था, जिसके दबाव के चलते निर्माणाधीन पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed