फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Student dies after falling off bicycle while returning from school

Jalaun News: स्कूल से लौट रहे छात्र की साइकिल से गिरकर मौत

Wed, 12 Aug 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Student dies after falling off bicycle while returning from school
फोटो - 10 मृतक समर वर्मा की फाइल फोटो।
सिरसा कलार। कस्बा सिरसा कलार निवासी दिनेश वर्मा का पुत्र समर वर्मा (14) की सोमवार को साइकिल से गिरने के बाद मौत हो गई। वह एक निजी विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। घर से करीब 100 मीटर पहले पुलिया के पास वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


समर, दिनेश वर्मा का इकलौता बेटा था। उसके पिता गांव-गांव बाइक से फेरी लगाकर सामान बेचते हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। संपर्क न होने के कारण उन्हें देर से सूचना मिल सकी। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed