फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20 quintals of stolen wood recovered; three cunning thieves arrested.

Jalaun News: 20 क्विंटल चोरी की लकड़ी बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
20 quintals of stolen wood recovered; three cunning thieves arrested.
कुठौंद। थाना पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके कब्जे से करीब 20 क्विंटल चोरी की बबूल की लकड़ी, पिकअप वाहन, 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि सनगढ़ से बपावली जाने वाले मार्ग पर चंद्रपुरा गांव क्षेत्र में अशोक पोरवाल निवासी शंकरपुर के ट्यूबवेल के सामने से कुछ संदिग्ध खड़े हैं। इस पर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार लोगों की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के चकजगदेवपुर निवासी अमित कुमार, जालौन के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी इमरान व खटिकान निवासी शेख मोहम्मद उर्फ सोनू के रूप में हुई। इनके कब्जे से चोरी की गई करीब 20 क्विंटल बबूल की लकड़ी बरामद की है। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी शेख मोहम्मद उर्फ सोनू के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed