{"_id":"6a8b58d47c0cc747e60917e0","slug":"special-trains-will-pass-through-hathras-junction-without-stopping-hathras-news-c-2-1-ali1027-1050634-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस जंक्शन पर बिना रुके गुजरेंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस जंक्शन पर बिना रुके गुजरेंगी स्पेशल ट्रेनें
Mon, 24 Aug 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का एलान किया है, लेकिन हाथरस जिले के यात्रियों को इसका कोई लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। रेलवे द्वारा घोषित की गई स्पेशल ट्रेनें हाथरस जंक्शन स्टेशन के सामने से बिना रुके गुजर जाएंगी।
इन सभी ट्रेनों के ठहराव अलीगढ़ और टूंडला स्टेशनों पर दिए गए हैं, जिससे स्थानीय यात्रियों में निराशा है। रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार सूबेदारगंज से शकूरबस्ती के बीच तीन अलग-अलग विशेष गाड़ियां संचालित की जा रही हैं। यह ट्रेनें सूबेदारगंज से प्रस्थान कर फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और दिल्ली होते हुए शकूरबस्ती पहुंचेंगी।
इसके अलावा नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष (02456/02455) और आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष (02458/02457) ट्रेनें भी अलीगढ़ और टूंडला में रुकेंगी, लेकिन हाथरस जंक्शन पर इनका कोई स्टॉपेज नहीं रखा गया है। दूसरी ओर गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच चलने वाली अनारक्षित विशेष गाड़ी (04412/04411) भी अलीगढ़ तक ही सीमित रहेगी।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पर ठहरने वाली नियमित ट्रेनों में पहले से ही मारामारी और नो रूम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में त्योहार पर घर आने-जाने वाले रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का ठहराव न मिलने से मजबूरी में अलीगढ़ या टूंडला स्टेशनों का रुख करना पड़ेगा।