{"_id":"6a9c4742649da435b6081343","slug":"sheet-stretched-over-a-funeral-pyre-in-the-rain-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अंतिम संस्कार की तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल, बारिश में चिता के ऊपर तनी चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अंतिम संस्कार की तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल, बारिश में चिता के ऊपर तनी चादर
Sat, 05 Sep 2026 10:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:16 PM IST
अंतिम संस्कार के दौरान बारिश शुरू हो गई। चिता जलती रही और बारिश से बचने के लिए लोगों ने ऊपर चादर तान ली। बारिश के बीच किसी तरह अंतिम संस्कार पूरा किया गया।
विज्ञापन
चिता के ऊपर तनी चादर, तब हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिता जल रही थी और उसके ऊपर बारिश से बचाने के लिए चादर तनी थी। श्मशान में अंतिम विदाई का यह दृश्य सादाबाद के मांगरू गांव की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने ला रहा है। श्मशान में बारिश से बचने के लिए टीनशेड तक नहीं होने के कारण लोगों को चादर तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
गांव निवासी 55 वर्षीय अनिल की बीमारी से मौत के बाद शनिवार को परिजन शव लेकर श्मशान पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश शुरू हो गई। चिता जलती रही और बारिश से बचने के लिए लोगों ने ऊपर चादर तान ली। बारिश के बीच किसी तरह अंतिम संस्कार पूरा किया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में श्मशान में अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो जाता है। स्थायी टीनशेड नहीं होने से हर बार इसी तरह अस्थायी इंतजाम करना पड़ता है। ग्रामीणों ने श्मशान में टीनशेड बनवाने की मांग की है। प्रशासक रामकली ने बताया कि वायरल तस्वीर मांगरू से खेरिया जाने वाले मार्ग पर बने श्मशान स्थल की है। यहां टीनशेड नहीं है। समस्या को अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया जा चुका है।
विज्ञापन