{"_id":"6a9ee95dc62b4e80e90e7de4","slug":"sari-got-stuck-in-the-machine-while-pounding-chaat-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चार कूटते समय मशीन में फंसी साड़ी, सिर-कमर में गंभीर चोटें आने से वृद्धा की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चार कूटते समय मशीन में फंसी साड़ी, सिर-कमर में गंभीर चोटें आने से वृद्धा की मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 07 Sep 2026 10:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:12 PM IST
मिथलेश देवी मशीन से चारा कूट रही थीं। ट्रॉली में पानी डालते समय अचानक उनकी साड़ी मशीन के पटे में फंस गई। इससे वह मशीन की चपेट में आकर दूर जा गिरीं।
विज्ञापन
मृतका मिथलेश देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ तसींगा में सोमवार सुबह चारा कूटते समय मशीन में साड़ी फंसने पर 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सिर व कमर में चोट लगने पर गंभीर रूप से घायल वृद्धा को परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव गढ़ निवासी मिथलेश देवी (70) पत्नी भिक्कीराम सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मशीन से चारा कूट रही थीं। इसी दौरान ट्रॉली में पानी डालते समय अचानक उनकी साड़ी मशीन के पटे में फंस गई। इससे वह मशीन की चपेट में आकर दूर जा गिरीं। परिजनों ने आनन-फानन में मशीन बंद कर उन्हें संभाला।
विज्ञापन
हादसे में उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए मथुरा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मिथलेश देवी के चार बेटे और चार बहुएं हैं। हादसे से गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन