Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sahpau Road Accident E-Rickshaw Driver Dies

सहपऊ: ई-रिक्शा में लगी टक्कर, बेटे की शादी से छह दिन पहले पिता की मौत, खुशियां मातम में तब्दील

Sun, 08 Nov 2026 01:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 08 Nov 2026 01:09 PM IST
सार
Register For Event

नूर मोहम्मद के छोटे बेटे आरिफ की 14 नवंबर को शादी होनी है। वह कुछ सवारियों लेकर जलेसर रोड गए थे। वहां से वापस आते समय सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे पर उनके ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sahpau Road Accident E-Rickshaw Driver Dies
मृतक नूर मोहम्मद, विलाप करते परिज - फोटो : फाइल फोटो, संवाद

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र अंतर्गत सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहा के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए ई-रिक्शा चालक नूर मोहम्म्द (45) की रविवार सुबह चार बजे मौत हो गई। उनके के दूसरे नंबर के बेटे की 14 नवंबर को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


गांव खाेंड़ा निवासी नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके दो बेटी और तीन बेटे हैं। इनमें से बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे आरिफ की 14 नवंबर को शादी होनी है। शनिवार शाम को नूर मोहम्मद कुछ सवारियों लेकर जलेसर रोड गए थे। वहां से वापस आते समय सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे पर उनके ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनका ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह भी बुरी तरह घायल हो गए। 
विज्ञापन


उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। उनके सिर में करीब पांच टांगे लगे और पैरों के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट थी। उपचार के बाद उनको सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। बड़े बेटे इरफान ने बताया कि बताया कि चिकित्सालय में उपचार के बाद उनके पिता ठीक से सो नहीं पाए थे। सुबह चार बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वह उनको आगरा ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उउन्होंने सीएचसी पर तैनात चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छुट्टी देते समय चिकित्सक ने कहा था कि उनके पिता अब ठीक हैं। आखिर सात घंटे बाद उनके पिता की कैसे मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed