{"_id":"6aa636d16c855812ef0e2c82","slug":"nilgai-attacks-farmer-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खेत पर जा रहे किसान पर नीलगाय ने किया हमला, मौके पर ही मौत, गांव में शोक और दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खेत पर जा रहे किसान पर नीलगाय ने किया हमला, मौके पर ही मौत, गांव में शोक और दहशत का माहौल
Sun, 13 Sep 2026 11:08 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:08 AM IST
घटना के बाद से गांव हिम्मतपुर और आसपास के इलाकों में निराश्रित व जंगली जानवरों की दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे न सिर्फ फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि जान के लिए खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
नीलगाय
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव हिम्मतपुर में शनिवार की सुबह खेत पर शौच के लिए गए किसान रामगोपाल (75) पर अचानक नीलगाय ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
गांव निवासी रामगोपाल रोज की तरह शनिवार सुबह अपने खेत पर आए थे। खेत पर टहलने के बाद वे शौच के लिए गए। इस दौरान खेत में पहले से मौजूद एक नीलगाय ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। रामगोपाल ने खुद को बचाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम रहे ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को वहां से खदेड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
रामगोपाल को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रामगोपाल अपने चार बेटों के साथ खेतीबाड़ी से ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ अमित पाठक ने बताया कि किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश और दहशत
घटना के बाद से गांव हिम्मतपुर और आसपास के इलाकों में निराश्रित व जंगली जानवरों की दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे न सिर्फ फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि जान के लिए खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से निराश्रित पशुओं से सुरक्षा किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।