{"_id":"6aa2d4026eaa54e939029ef8","slug":"mad-dog-bites-and-injures-six-people-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुत्ते का आतंक: अचानक ग्रामीणों पर बोला हमला, छह लोगों को काटकर किया घायल, घेरकर मार डाला कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल कुत्ते का आतंक: अचानक ग्रामीणों पर बोला हमला, छह लोगों को काटकर किया घायल, घेरकर मार डाला कुत्ता
Thu, 10 Sep 2026 09:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:30 PM IST
ग्रामीणों ने एक पागल कुत्ते को घेरकर मार डाला। कुत्ते ने छह लोगों को काट लिया था। कुत्ते के आतंक से गांव वाले परेशान थे, इसलिए उन्होंने कुत्ते का ही खात्मा कर दिया।
विज्ञापन
कुत्तों का आतंक
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सादाबाद में कुरसंडा क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में बृहस्पतिवार को पागल कुत्ते ने अचानक ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर मार दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ता काफी देर तक गांव की गलियों और रास्तों पर घूमता रहा और सामने आने वाले लोगों पर हमला कर उन्हें काट रहा था। कुत्ते के हमले में गांव के संजय, आदित्य, प्रेमवती, तुलसी, विष्णु और माधव घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा पहुंचे। फार्मासिस्ट पारस बाबू ने बताया कि घायल हुए सभी छह लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। इस घटना के बाद गांव में दहशत है।
विज्ञापन