Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E-Rickshaw Collides With Truck On Highway

हाईवे पर हादसा: ई ऑटो-टाटा 407 की भिड़ंत, अंडर 16 क्रिकेटर सहित चार की मौत, महिला-किशोरी सहित छह घायल

Thu, 26 Nov 2026 06:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 26 Nov 2026 06:33 PM IST
सार
Register For Event

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गुरुवार को ई-ऑटो और टाटा 407 वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला-किशोरी समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
E-Rickshaw Collides With Truck On Highway
सासनी में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सासनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम ई-ऑटो और टाटा-407 की भीषण टक्कर हो गई। नगला भूरा और समामई के बीच हुए इस हादसे में अंडर-16 क्रिकेट खिलाड़ी अश्वनी कुशवाहा (16) समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला व किशोरी सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत नाजुक होने के चलते अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां देर रात घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि ई-ऑटो के अगले हिस्से के पुर्जे हवा में उड़ गए।

विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनअश्वनी अलीगढ़ की भीकमपुर एस्टेट क्रिकेट एकेडमी का खिलाड़ी था। बृहस्पतिवार को महुआ खेड़ा मैदान, अलीगढ़ में मैच होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ एकेडमी की ओर से खेलने गया था। अलीगढ़ में आगरा कट से हाथरस आने के लिए शाम 5 बजे वह अपने दोस्त भानू गौतम निवासी सादाबाद गेट, कोतवाली सदर व वैभव निवासी आगरा रोड, हाथरस के साथ लौट रहा था। सासनी से हाथरस के लिए दूसरा टेंपो पकड़ना था। टेंपो में अन्य सवारियां भी थीं, जिनमें ओमकार के अलावा उनकी पत्नी विनीता, बेटी प्रियंका (18) व बेटा लक्ष्य (13) तथा आदिल (46) निवासी तुर्कमान गेट, अलीगढ़ भी थे। विनीता परिवार के साथ अपनी चचेरी बहन की शादी में हाथरस आ रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे राधिका ढाबा पार करते ही सामने तेज रफ्तार टाटा-407 से सीधी भिड़ंत हो गई। टाटा-407 का चालक तेज रफ्तार में ही दाहिनी ओर ढाबे पर खाना खाने के लिए मुड़ रहा था।
विज्ञापन

हादसे में मृतक अश्वनी कुशवाहा, ओमकार-विनीता, ऑटो चालक चंद्रपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अश्वनी कुशवाहा निवासी मेंडू, ओमकार (45) निवासी जहांगीराबाद, दिल्ली और ई-ऑटो चालक चंद्रपाल (60) निवासी डोरीनगर, सासनी गेट, अलीगढ़ की घटनास्थल पर मौत हो गई। ओमकार की पत्नी विनीता ने अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब मेडिकल कॉलेज के न्यूरो वार्ड में ओमकार और विनीता की बेटी प्रियंका (18) और बेटा लक्ष्य (13) भर्ती हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर है। इनके अलावा अश्वनी के दोस्त हाथरस के सादाबाद गेट निवासी भानू गौतम और आगरा रोड निवासी वैभव भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। दोनों की हालत स्थिर बताई गई। इनके अलावा, ऑटो सवार एक अन्य यात्री अलीगढ़ के तुर्कमान गेट निवासी 46 वर्षीय आदिल का इलाज हाथरस के जिला अस्पताल में चल रहा है। आदिल की हालत स्थिर है।
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि अश्वनी अलीगढ़ के भीकमपुर एस्टेट क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास करता था। बृहस्पतिवार को महुआ खेड़ा मैदान पर मैच खेलने के बाद शाम पांच बजे वह अपने दोस्त भानू गौतम और वैभव के साथ ई-ऑटो से सासनी आ रहा था। वहां से दूसरा ऑटो लेकर हाथरस आना था। इसी बीच शाम 5.30 बजे राधिका ढाबे पर सामने से आ रहे टाटा-407 का चालक तेज रफ्तार में था और उसने दाहिनी ओर ढाबे पर खाना खाने के लिए वाहन मोड़ा। ई-ऑटो अपनी गति नियंत्रित नहीं कर सका और दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई।

ऑटो में क्रिकेटर अश्वनी और उसके दोस्त भानू व वैभव के अलावा दिल्ली निवासी एक परिवार भी सवार था जो हाथरस में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। इनके अलावा एक अलीगढ़ का निवासी आदिल था जो सासनी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई थी। हादसा इतना भीषण था कि काफी दूर तक ऑटो के पुर्जे जा गिरे।

आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने ऑटो सवार यात्रियों को बचाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस पहुंची। घायलों को सासनी स्थित सीएचसी भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों के मृत होने की पुष्टि की जिसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल विनीता, प्रियंका, लक्ष्य, भानू और वैभव को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जबकि आदिल को हाथरस के जिला अस्पताल भेजा।

हादसे की सूचना पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। डीएम सत्यप्रकाश ने कहा कि सर्दियों में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के साथ मिलकर कदम उठाए जाएंगे। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी। वहीं एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। टाटा-407 के चालक को पकड़ लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed