फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dauji mela in Hathras

हाथरस: आज ध्वजारोहरण से शुरू होगा दाऊजी मेला, एक-एक कर मिलेगा पंडाल में प्रवेश, सजी हलवा-पराठा व खजला की दुकान

Mon, 14 Sep 2026 01:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 14 Sep 2026 01:27 PM IST
सार
Register For Event

औपचारिक शुरुआत के दो दिन बाद 17 सितंबर को देवछठ के मुख्य पर्व पर दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन जिले के आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मेले का विधिवत उद्घाटन होगा।

विज्ञापन
Dauji mela in Hathras
दाऊजी महाराज मेला परिसर में लग रहे झूले, डीआरबी तिराहे पर बनाया गया गेट - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का औपचारिक शुभारंभ गणेश चतुर्थी पर (आज) ध्वजारोहण के साथ होगा। किला स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच परंपरागत ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही महीने भर चलने वाले मेले का उल्लास शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


इस बार तिथियों के संयोग से दो दिवसीय गणेश चतुर्थी का योग बन रहा है। इसके चलते रविवार को धार्मिक परंपराओं का निर्वहन होगा, जबकि सोमवार को प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दाऊजी मंदिर के पुजारी वेदांत चतुर्वेदी ने बताया है कि शुभारंभ पर श्रीवेद भगवान सनातन धर्म सभा की ओर से वेद भगवान शोभायात्रा निकाली जाएगी। परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक कामेश्वर नाथ मंदिर में गुरु पूजन होगा। इसके बाद बैंड-बाजों और भजन-संकीर्तन के साथ शोभायात्रा मेला परिसर पहुंचेगी, जहां वेद भगवान शिविर में धर्मग्रंथों की स्थापना और पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


17 सितंबर को देवछठ पर होगा मुख्य उद्घाटन
औपचारिक शुरुआत के दो दिन बाद 17 सितंबर को देवछठ के मुख्य पर्व पर दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन जिले के आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मेले का विधिवत उद्घाटन होगा। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक मंचों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और कवि सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। किला परिसर और आसपास के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dauji mela in Hathras
मेला परिसर में हलवा-पराठा और खजला की दुकान - फोटो : संवाद

दाऊजी मेले के पंडाल में एक-एक कर मिलेगा प्रवेश
ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्य मेला पंडाल में भीड़ के बेकाबू प्रवेश पर रोक लगाने के लिए स्थायी बैरिकेडिंग के साथ विशेष क्रॉस गेट तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद दर्शकों के झुंड में पंडाल में प्रवेश करने पर रोक लगेगी।

क्रॉस गेट की व्यवस्था ऐसी होगी कि एक समय में केवल एक व्यक्ति कतारबद्ध होकर अंदर जा सकेगा। इससे धक्का-मुक्की और भगदड़ की आशंका कम होगी। साथ ही सुरक्षा जांच में पुलिसकर्मियों को प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेने में आसानी होगी।

प्रशासन ने निकास व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया है। पंडाल के दोनों ओर चौड़े मुख्य गेट बनाए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कार्यक्रम समाप्त होने पर भीड़ को सुगमता से बाहर निकालने के साथ आपात स्थिति में त्वरित निकासी के लिए किया जाएगा। पंजाबी दरबार, संगीत संध्या समेत बड़े आयोजनों से पहले पंडाल के आसपास अतिरिक्त अस्थायी बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। इससे वीआईपी और सामान्य दर्शकों के लिए अलग-अलग सुरक्षित गलियारे बनाए जा सकेंगे।

मेले से पहले सजीं हलवा-पराठा और खजला की दुकानें
मेला श्रीदाऊजी महाराज के आगमन से पहले शहर में हलवा-पराठा और खजला की दुकानें सजने लगी हैं। मेले के दौरान इन व्यंजनों का स्वाद लेना वर्षों पुरानी परंपरा है। दुकानदारों ने विभिन्न स्थानों पर दुकानें लगाकर ताजा हलवा-पराठा और खजला तैयार करना शुरू कर दिया है। इस बार दाम 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। दुकानदारों के अनुसार घी, चीनी और अन्य सामग्री महंगी होने से कीमत बढ़ानी पड़ी है। इसके बावजूद शाम होते ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed