{"_id":"6ad5bf411bd19b82700984ba","slug":"faridabad-police-story-in-gopal-murder-case-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल हत्याकांड: पुलिस की कहानी पर परिजन को नहीं यकीन, सौतेली बेटी शालिनी और महिला पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोपाल हत्याकांड: पुलिस की कहानी पर परिजन को नहीं यकीन, सौतेली बेटी शालिनी और महिला पर शक
Mon, 19 Oct 2026 12:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:27 PM IST
हत्या से पहले 12 अक्तूबर की शाम को काजल तीनों बच्चों को लेकर फरीदाबाद गई थी। गोपाल के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे व छोटी बेटी है। बड़ा बेटा 13 वर्ष का है। शनिवार को भी चाचा अशोक ने बच्चों से गांव चलने के लिए बोला, लेकिन बच्चों ने मौसी के पास फरीदाबाद में ही रहने की ही इच्छा जताई है।
विज्ञापन
पत्नी के चाकू से काटा पति का गला, साजिश में प्रेमी भी साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद पुलिस की कहानी पर पर गोपाल के परिवार को यकीन नहीं। उनका शक सौतेली बेटी पर बरकरार है। प्रारंभिक छानबीन के बाद फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी, जबकि गोपाल के भाई का कहना है कि वह सुबह घर पहुंची थी। वह हत्या की साजिश में भी शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
16 अक्तूबर को चंदपा के गांव कुंवरपुर में अंतिम संस्कार करने के बाद शनिवार को गोपाल के भाई अशोक ने गांव के लोगों के साथ फरीदाबाद पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की जानकारी ली। अशोक व छोटे भाई भूरी सिंह के अनुसार पुलिस ने केवल काजल व उसके प्रेमी योगेंद्र के हत्या में शामिल होने की बात कही। सौतेली बेटी शालिनी की भूमिका के सवाल पर पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
भूरी सिंह ने कहा कि पुलिस का कहना है कि घटना के समय वह किसी होटल में थी, जबकि उनके पास वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट है, जिसमें वह घर में नजर आ रही है। यही नहीं फोन पर दी गईं गलत जानकारियों से भी उन्हें उसके शामिल होने की आशंका है। भूरी सिंह ने बताया कि वे सोमवार को फिर से फरीदाबाद जाकर अधिकारियों से इस संबंध में लिखित शिकायत करेंगे। उन्होंने फरीदाबाद पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
गांव आने को तैयार नहीं बच्चे
हत्या से पहले 12 अक्तूबर की शाम को काजल तीनों बच्चों को लेकर फरीदाबाद गई थी। गोपाल के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे व छोटी बेटी है। बड़ा बेटा 13 वर्ष का है। शनिवार को भी चाचा अशोक ने बच्चों से गांव चलने के लिए बोला, लेकिन बच्चों ने मौसी के पास फरीदाबाद में ही रहने की ही इच्छा जताई है।