{"_id":"63c6b49348c3d01a333793d7","slug":"camp-for-e-kyc-and-aadhaar-seeding-at-state-agricultural-seed-stores-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi: राजकीय कृषि बीज भंडारों पर 2 दिन लगेंगे कैम्प, होगी ई केवाईसी और आधार सीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kisan Samman Nidhi: राजकीय कृषि बीज भंडारों पर 2 दिन लगेंगे कैम्प, होगी ई केवाईसी और आधार सीडिंग
Tue, 17 Jan 2023 08:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:15 PM IST
हाथरस के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर अब 23 व 30 जनवरी ई-केवाईसी, बैक खाते की आधार सीडिंग व अवशेष भूलेख अंकन के लिए विशेष शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस के उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत तेरहवीं किस्त दिए जाने के लिए 31 जनवरी 2023 तक लाभार्थियों के ई-केवाईसी, बैंक खाते की आधार सीडिंग व अवशेष भूलेख अंकन को पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राजकीय कृषि बीज भंडारों पर अब 23 व 30 जनवरी ई-केवाईसी, बैक खाते की आधार सीडिंग व अवशेष भूलेख अंकन के लिए विशेष शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
तहसील और न्याय पंचायत पर की थी यह व्यवस्था
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के इे केवाईसी, आधार सीडिंग व भूलेख अंकन कराने के लिए हर तहसील में व्यव्स्था की गई थी। उसके बाद हर न्याय पंचायतों पर भी इस व्यवस्था को किया गया। अब राजकीय कृषि बीज भंडारों पर शिविर लगाकर किस्त पाने के लिए तीनों जरूरी काम कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन