फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Buying idols for Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी: गणपति के स्वागत की है तैयारी, हो रही मूर्तियों की खरीदारी, बुकिंग भी करा रहे ग्राहक

Sun, 13 Sep 2026 11:46 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 13 Sep 2026 11:46 AM IST
सार
Register For Event

इस बार कच्चे माल, रंग और सजावटी सामग्री के दाम बढ़ने से मूर्तियों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष करीब 300 रुपये में मिलने वाली प्लास्टर और पेरिस की बोरी अब करीब 340 रुपये में मिल रही है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में गणपति बप्पा की मूर्तियों को घर लाने के लिए खासा उत्साह है।

विज्ञापन
Buying idols for Ganesh Chaturthi
सासनी गेट चौराहे पर गणेश प्रतिमा खरीदने के लिए लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

गणेश चतुर्थी में अब महज एक दिन शेष है। ऐसे में हाथरस शहर के बाजारों में भगवान गणेश की मूर्तियों की खरीदारी तेज हो गई है। कमला बाजार सहित शहर के प्रमुख बाजारों में मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद की प्रतिमाएं खरीदने के साथ ही उनकी बुकिंग भी करा रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राहकों का कहना है कि ईको फ्रेंडली मूर्तियां विसर्जन के बाद पानी में जल्दी घुल जाती हैं, जबकि प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं को घुलने में अधिक समय लगता है। हालांकि ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं की कीमत अधिक होने से लोग अपने बजट के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


मूर्ति विक्रेताओं के अनुसार इस बार कच्चे माल, रंग और सजावटी सामग्री के दाम बढ़ने से मूर्तियों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष करीब 300 रुपये में मिलने वाली प्लास्टर और पेरिस की बोरी अब करीब 340 रुपये में मिल रही है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में गणपति बप्पा की मूर्तियों को घर लाने के लिए खासा उत्साह है। इस साल 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की सजावटी और आकर्षक प्रतिमाओं की मांग अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे माल, रंग और सजावटी सामग्री के दाम बढ़ने से इस साल मूर्तियां महंगी हुई हैं। इसके बावजूद ग्राहक लगातार खरीदारी और बुकिंग कर रहे हैं।-विनोद कुमार, दुकानदार


पिछले चार वर्षों से घर में बप्पा विराजमान होते आ रहे हैं। एक दिन बाद गणेश चतुर्थी है। ऐसे में मूर्ति खरीदकर दुकान पर सुरक्षित रख दी है। -संजय गौतम एडवोकेट निवासी अलीगढ़ रोड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed