{"_id":"6a75cfc35b4ea26264086644","slug":"allegations-of-consuming-alcohol-in-temple-premises-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्रामीणों ने की पंचायत, राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शराब-गांजा पीने का आरोप, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्रामीणों ने की पंचायत, राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शराब-गांजा पीने का आरोप, दी तहरीर
Fri, 07 Aug 2026 06:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:00 PM IST
आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर परिसर में बैठकर शराब और गांजा का सेवन करने के साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। इससे धार्मिक वातावरण दूषित हो रहा है। पुजारी के मना करने पर असामाजिक तत्व उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
राधाकृष्ण मंदिर परिसर में ग्रामीणों की पंचायत
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिसावर के मीरपुर गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों ने पंचायत की। आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर परिसर में शराब और गांजा पीते हैं। पुजारी के मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। एकजुट होकर ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
तहरीर में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुजारी जमुना गिरी नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ मंदिर की देखभाल करते हैं। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इनमें महिलाएं-बच्चियां भी होती हैं। आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व परिसर में बैठकर शराब और गांजा का सेवन करने के साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। इससे धार्मिक वातावरण दूषित हो रहा है। पुजारी जमुना गिरी के मना करने पर असामाजिक तत्व उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंचायत के बाद ग्रामीणों ने ऊंचागांव (सुसाइन) पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। मंदिर में धार्मिक माहौल को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। असामाजिक तत्वों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन