फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After love marriage Wife with lover killed husband

16 साल बाद मिला लव मैरिज में धोखा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति को मौत के घाट उतारा, तीन लिए हिरासत में

Fri, 16 Oct 2026 10:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 16 Oct 2026 10:01 PM IST
सार
Register For Event

काजल अपनी बेटी शालिनी व गोपाल से हुए तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी, जबकि गोपाल फरीदाबाद में ही रहकर कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। गांव में तीन साल पहले पड़ोसी योगेंद्र से उसके प्रेम संबंध हो गए।

विज्ञापन
After love marriage Wife with lover killed husband
पत्नी-प्रेमी हिरासत में, मृतक पति - फोटो : पुलिस, फाइल फोटो

विस्तार

चंदपा  के गांव कुंवरपुर निवासी काजल कई महीनों से पति को रास्ते से हटाने की योजना बना रही थी। 12 अक्तूबर की शाम वह फरीदाबाद में बहन के बेटे की मौत का बहाना बनाकर घर से निकली थी। पीछे-पीछे गांव से उसका प्रेमी योगेंद्र भी फरीदाबाद पहुंच गया। प्रेमी के साथ मिलकर 14 अक्तूबर की रात को गोपाल का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन


कुंवरपुर निवासी गोपाल (38) चार भाइयों में सबसे बड़ा था। 22 साल पहले काम की तलाश में फरीदाबाद पहुंचा था। 16 साल पहले राया (मथुरा) की रहने वाली काजल से उसने पंजीकृत शादी की थी। गोपाल के छोटे भाई चंद्रवीर ने बताया कि दोनों की मुलाकात फरीदाबाद में हुई थी। छोटे भाई भूरी सिंह ने बताया कि गोपाल फरीदाबाद में काजल के मामा के लड़के के साथ ही किराये पर रहता था। वहीं से नजदीकियां बढ़ी थीं। काजल की यह दूसरी शादी थी। वह पांच साल की शालिनी को साथ लाई थी। बृहस्पतिवार रात को फरीदाबाद की कोतवाली पल्ला पुलिस ने गांव में दबिश दी तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


तीन साल से थे संबंध
काजल अपनी बेटी शालिनी व गोपाल से हुए तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी, जबकि गोपाल फरीदाबाद में ही रहकर कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। गांव में तीन साल पहले पड़ोसी योगेंद्र से उसके प्रेम संबंध हो गए। गोपाल के भाई भूरी सिंह ने बताया कि घटना के बाद जानकारी हुई कि योगेंद्र व काजल तीन साल से संबंध में थे। योगेंद्र की पत्नी 10 साल पहले उसे छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस ने दी दबिश
गोपाल फरीदाबाद की कोतवाली पल्ला की श्याम कॉलोनी में रहता था। पत्नी व सौतेली बेटी शालिनी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गांव कुंवरपुर में दबिश दी और आरोपी योगेंद्र को उसके घर से हिरासत में ले लिया।


शव आते ही मां हुई बदहवास
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम तीनों भाई गोपाल का शव लेकर गांव पहुंचे। इधर, हत्या की जानकारी के बाद से ही मां हंसो देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। देर शाम करीब सात बजे शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़े बेटे का चेहरा देख मां बदहवास हो गईं। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। गोपाल से छोटा भाई अशोक व सबसे छोटा भाई चंद्रवीर गोवा में रहते हैं। वहीं तीसरे नंबर भाई भूरी सिंह गांव में ही रहता है। गोपाल के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा 13 साल, दूसरा 10 साल व तीसरी बेटी 6 साल की है। तीनों बच्चे पिता के शव के साथ गांव नहीं आए, वे फरीदाबाद में ही मौसी के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed