{"_id":"6a8c3ea9278de361b90e7dcd","slug":"accused-arrested-for-making-school-video-viral-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: स्कूल का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, खंड शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: स्कूल का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, खंड शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
Mon, 24 Aug 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:23 PM IST
आरोपी ने स्कूल के उस खराब हिस्से का वीडियो बनाया, जो पहले से ही उपयोग में नहीं था। वीडियो के माध्यम से भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में स्थित संविलियन विद्यालय की कथित दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने नामजद युवक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने कहा था कि गांव नावली लालपुर में स्थित संविलियन विद्यालय का कुछ हिस्सा मथुरा-बरेली मार्ग के निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने तोड़ दिया था। आरोपी कुलदीप ने स्कूल के उस खराब हिस्से का वीडियो बनाया, जो पहले से ही उपयोग में नहीं था। वीडियो के माध्यम से भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन-दिनों सरकारी स्कूलों की बदहाली के मुद्दे पर चल रही सियासी हलचल को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया था और खंड शिक्षा अधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन