{"_id":"6a8e89e00a08986d63095b44","slug":"workers-tore-down-sp-s-controversial-posters-in-hapur-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में लगे सपा के विवादित पोस्टर: कार्यकर्ताओं ने फाड़े, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में लगे सपा के विवादित पोस्टर: कार्यकर्ताओं ने फाड़े, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
Wed, 26 Aug 2026 12:10 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:10 PM IST
सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने पोस्टरों को विपक्षी दलों की साजिश बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टर फाड़ दिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के विवादित पोस्टर जगह-जगह लगाए जाने से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।
विज्ञापन
सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने पोस्टरों को विपक्षी दलों की साजिश बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टर फाड़ दिए। इस दौरान मामले को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी दिखाई दिया। सपा पदाधिकारियों का आरोप है कि पार्टी की छवि खराब करने के उद्देश्य से जानबूझकर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सपा पदाधिकारियों ने पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। बुधवार को यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना रहा। मामले में सीओ अनीता चौहान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। पोस्टर और होर्डिंग किसने लगवाए हैं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कविता सिंह का कहना है कि इस प्रकरण से पार्टी का कोई लेना देना है। सपा के कार्यकर्ताओं की सोच बहुत छोटी है।