Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire breaks out in camp at Ganga Mela

गंगा मेले में डेरे में लगी आग: मेरठ सेक्टर में टेंट में आगजनी से श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप, दमकल टीम ने पाया

Fri, 20 Nov 2026 11:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 11:08 PM IST
सार
Register For Event

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
Fire breaks out in camp at Ganga Mela
टेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले के मेरठ सेक्टर में बृहस्पतिवार को एक डेरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। आग लगने की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों से एक टेंट में आग लगी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि सूचना पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। टीम ने आग पर काबू पा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed