फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Canter truck loaded with banned wood intercepted; 120 quintals seized

Hapur News: प्रतिबंधित लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा, 120 क्विंटल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Canter truck loaded with banned wood intercepted; 120 quintals seized
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-09 पर गांव सरूरपुर के पास वन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी से भरा एक कैंटर पकड़ा। कैंटर में करीब 120 क्विंटल शीशम, नीम सहित अन्य प्रजातियों की लकड़ी लदी थी। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कैंटर को रोककर जांच की गई। चालक लकड़ी से संबंधित कोई आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। इस दौरान चालक ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। कैंटर को कब्जे में लेकर ब्रजघाट स्थित वन विभाग कार्यालय भेजा गया है। लकड़ी की प्रजाति, मात्रा और परिवहन दस्तावेज की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच जारी है। सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed