{"_id":"60e095658ebc3e549969a079","slug":"son-kills-father-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिसता खून: पिता का कत्ल कर बेटा बोला- मां की हत्या का बदला लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों से रिसता खून: पिता का कत्ल कर बेटा बोला- मां की हत्या का बदला लिया
Sat, 03 Jul 2021 10:21 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:21 PM IST
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक भौंरा गांव में छिद्दू वर्मा (65) ने करीब 10 साल पहले अपनी पत्नी पैसुन की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के भौंरा गांव में पत्नी के हत्यारोपी की बेटे ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और पुलिस से कहा कि उसने अपनी मां की हत्या का बदला लिया है। मृतक के बड़े पुत्र ने अपने भाई के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक भौंरा गांव में छिद्दू वर्मा (65) ने करीब 10 साल पहले अपनी पत्नी पैसुन की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शनिवार तड़के छिद्दू की उसके छोटे पुत्र संजय ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस के पहुंचने पर वह बोला कि उसने अपनी मां की हत्या का बदला ले लिया। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छिद्दू के बड़े पुत्र ओमकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके मुताबिक मां की हत्या के बाद से संजय का मानसिक कमजोर होने पर इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन
एएसपी अनूप कुमार, सीओ सदर अनुराग सिंह, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया मृतक के बड़े पुत्र ओमकार की तहरीर पर हत्यारोपी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मां की हत्या के बाद हुआ था मानसिक कमजोर
भौरा निवासी छिद्दू वर्मा अपनी पत्नी पैसुन व बेटे ओमकार व संजय के साथ रह रहे थे। उसके पास करीब छह बीघे खेती थी। जिसमें वह मेहनत कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन करीब 10 साल पहले उसने अपनी पत्नी पैसुन की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिसमें वह आरोपी बना और कई साल जेल में निरुद्ध भी रहा।
लेकिन गवाही आदि न मिलने पर अदालत ने बरी कर दिया था। वहीं मां की मौत की घटना के बाद संजय मानसिक कमजोर हो गया था और कहीं न कहीं उसके मन में अपने पिता के प्रति नफरत थी। वही नफरत शनिवार को उस पर सवार हो गई और उसने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।