Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अस्पताल में हुड़दंग मचाता शराबी धरा

अस्पताल में हुड़दंग मचाता शराबी धरा

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस एक्ट-114 के तहत गिरफ्तार किया है। व्यक्ति नशे में धुत्त था और शराब की बोतल लेकर अस्पताल परिसर में हुड़दंग मचा रहा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अनुज शर्मा पुत्र मदन लाल निवासी बोहणी नशे में धुत्त होकर क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में घुस गया, और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान उसने काफी हुड़दंग मचाया। इससे क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों और दूसरे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षा जवानों को जैसे ही घटनाक्रम की सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर अनुज शर्मा को पकड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पुलिस एक्ट-114 के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अनुज शर्मा नशे में धुत्त था और देसी शराब की बोतल साथ लिए घूम रहा था। सुरक्षा जवानों ने जब अनुज शर्मा को पकड़ा, तो वह सुरक्षा जवानों पर भी उतारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस एक्ट-114 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed