{"_id":"59dcdbfd4f1c1b72548b69a5","slug":"131507646461-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्\nथान का ई- उद्घाटन करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार प्रशिक्षण संस् थान का ई- उद्घाटन करेंगे पीएम
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्र के युवक, युवतियों को रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के मकसद से गीडा में बनाए गए स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में बटन दबाकर ई-उद्घाटन करेंगे। जिला विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के कौशल एवं उद्यमिता विकास योजना के तहत इस संस्थान का निर्माण कराया गया है। इस भवन का निर्माण भारतीय स्टेट बैंक ने 1.39 करोड़ की लागत से कराया है।
उन्हाेंने बताया कि अब तक इसका कार्यालय धर्मशाला बाजार में किराए के मकान में था। अब इस संस्थान का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें लैब, डारमेंट्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नानाजी देशमुख के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर इस नवनिर्मित भवन का ई-उद्घाटन पीएम द्वारा होने जा रहा है। इस अवसर गोरखपुर में केंद्रीय वित्तमंत्री शिवप्रताप शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान सहित सभी विधायक भी उपस्थित रहेंगे।