{"_id":"6a8958941105932912094712","slug":"murder-in-ghazipur-truck-driver-throat-slit-200-meters-from-his-home-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में बड़ी वारदात: घर से 200 मीटर दूर ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या, घंटों बाद पुलिस को सौंपी गई लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में बड़ी वारदात: घर से 200 मीटर दूर ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या, घंटों बाद पुलिस को सौंपी गई लाश
Sat, 22 Aug 2026 01:37 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:37 PM IST
गाजीपुर में एक ट्रक चालक की उसके घर से कुछ ही दूरी पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गाजीपुर में ट्रक चालक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में घर से 200 मीटर दूर नहर के पास ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शुक्रवार की रात में गला रेतकर चालक को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार की सुबह पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पुलिस के कब्जे में नहीं दिया। सीओ सुधाकर पांडेय और कासिमाबाद एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा के समझाने-बुझाने पर सुबह 9.40 बजे पुलिस शव उठाने में सफल हो पाई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सिपाह निवासी प्रदीप राजभर ने बताया कि शुक्रवार की शाम भाई प्रमोद राजभर (25) जहूराबाद सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। रात 8 बजे वापस लौटे और घर में सब्जी देकर फिर बाहर चले गए। काफी देर तक घर नहीं आए तो परिजन रात 10 से 11 बजे की बीच फोन करना शुरू किया लेकिन बंद आ रहा था।
विज्ञापन
परिजन जब खोजने निकले तो घर से महज 200 मीटर की दूरी पर प्रमोद राजभर मृत पड़े हुए थे। उनके गर्दन पर गहरे जख्मों के निशान थे। मुहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय ने बताया कि पिता रविन्द्र राजभर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन