{"_id":"36-157253","slug":"Fatehpur-157253-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी पर धारदार हथियारों से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी पर धारदार हथियारों से हमला
Fatehpur
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में बुरी नियत से घुसे पड़ोसी को गृहस्वामी ने मंगलवार की रात धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। जिसके बाद हवाई फायर झोंककर दहशत फैलाई। मामले की सूचना पर थाना पुलिस ने गृहस्वामी को गिरफ्तार करके पड़ोसी युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कु ड़वरी गांव निवासी कामता तिवारी का आरोप है कि उसका गांव के ही भीम यादव से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर देर शाम घर जाते समय भीम ने अपने घर के पास ही दबोच लिया था। उसने अपने साथियों सद्दाम, सईद के साथ कु ल्हाड़ी, लाठी डंडे से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया है। उसकी चीख पुकार पर कुछ लोग बचाने के लिए आए। इस पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई। उधर दूसरे पक्ष के भीम यादव का कहना है कि बुरी नियत के चलते कामता दरवाजे से घुस रहा था। तभी उसे पकड़ लिया गया। जिसके चलते ही पिटाई की गई है। एसओ एमपी त्रिपाठी ने बताया कि कामता को बुरी तरह से पीटा गया है। पिटाई का कारण शराब के नशे में दूसरे के घर बुरी नियत से घुसना आया है। हमले के एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
