फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   School bus runs over nursery student dies on spot in etah

मासूम की दर्दनाक माैत: स्कूल बस के नीचे आई नर्सरी की छात्रा, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया; मंजर देख कांप गए लोग

Sat, 22 Aug 2026 09:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 22 Aug 2026 09:03 PM IST
सार
Register For Event

यूपी के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। घर के सामने स्कूल बस से कुचलकर नर्सरी की छात्रा की माैत हो गई। मासूम के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। हादसे का मंजर जिस किसी ने भी देखा, उसका दिल कांप गया।

विज्ञापन
School bus runs over nursery student dies on spot in etah
मासूम का फाइल फोटो और माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के गांव नगला गलुआ में शनिवार दोपहर घर के सामने स्कूल बस के पहिए के नीचे आने से नर्सरी की एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। बस से उतरते समय डिंपल (5) का बैग गेट में फंस गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। तभी चालक ने लापरवाही से बस पीछे कर दी। बस का पहिया डिंपल के सिर के ऊपर से गुजर गया। बच्चों के शोर मचाने पर बस जब तक रुकी, डिंपल दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक परिजन की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। परिवहन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है और लापरवाही के लिए स्कूल को भी जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


 

नगला गलुआ निवासी विवेक की बेटी डिंपल गांव नगला भूरा स्थित राजकमल पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे छुट्टी के बाद डिंपल स्कूल बस में सवार होकर निकली। बच्चों ने बताया कि बस से उतरते समय दरवाजे में बैग के उलझने से डिंपल जैसे ही गिरी, चालक ने बिना देखे बस पीछे कर दी। इससे हादसा हो गया। हादसे से डिंपल के घर में चीख-पुकार मच गई।

 

विद्यालय की अनदेखी से हुआ हादसा : एआरटीओ
एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि परिवहन विभाग की जांच में बस की फिटनेस, परमिट समेत सभी प्रपत्र वैध पाए गए हैं। चालक की लापरवाही और बस में हेल्पर का न होना हादसे के कारण रहे। जिला विद्यालय परिवहन यान नियमावली के तहत विद्यालय वाहन में चालक के साथ हेल्पर का होना अनिवार्य है। ऐसे में हेल्पर के बिना बच्चों को ढोना स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है। चालक और स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दुर्घटना के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ, जलेसर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed