फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child falls in under-construction house while playing iron rod pierces through his mouth

वीडियो आया सामने: खेलते समय निर्माणाधीन मकान में गिरा मासूम, मुंह के आर-पार हुई लोहे की सरिया

Sun, 06 Sep 2026 06:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 06 Sep 2026 06:59 PM IST
सार
Register For Event

यह पूरी घटना सकीट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बावली की है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले विनीत का छह वर्षीय पुत्र प्रबल रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक पड़ोसी अमृत सिंह फौजी के निर्माणाधीन मकान में जा गिरा। 

विज्ञापन
Child falls in under-construction house while playing iron rod pierces through his mouth
बच्चे मुंह के आर पार हुई सरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एटा जिले में रविवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेलते समय एक छह वर्षीय मासूम बच्चा निर्माणाधीन मकान में गिर गया, जिससे एक लोहे की सरिया उसके मुंह के आर-पार हो गई। गंभीर हालत में बच्चे को आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बच्चों के साथ खेल रहा था विनीत
यह पूरी घटना सकीट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बावली की है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले विनीत का छह वर्षीय पुत्र प्रबल रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक पड़ोसी अमृत सिंह फौजी के निर्माणाधीन मकान में जा गिरा। वहां निर्माण कार्य के लिए सरिया का ढांचा लगा हुआ था। अचानक गिरने की वजह से एक लोहे की सरिया मासूम प्रबल के मुंह में घुसकर आर-पार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के उड़े होश
इस खौफनाक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लहूलुहान बच्चे की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन और आसपास के लोग बिना देरी किए आनन-फानन में प्रबल को लेकर एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया आगरा रेफर
वहां मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, सरिया गहराई तक धंसने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक थी। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज और सर्जरी के लिए तुरंत हायर सेंटर, आगरा रेफर कर दिया है। फिलहाल बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है और परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed