फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young woman drinks poison after being deceived by constable dies in Moradabad

सिपाही के प्यार में मिला धोखा: युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में तोड़ा दम; परिजन थाने में देंगे तहरीर

Tue, 29 Sep 2026 03:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 03:14 PM IST
सार
Register For Event

बिसौली की एक युवती ने प्यार में मिले धोखे के बाद जहरीला पदार्थ पी लिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अब कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन
Young woman drinks poison after being deceived by constable dies in Moradabad
युवती ने जहर पीकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शहर में कोचिंग के दौरान युवक से दोस्ती हुई। दोनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। उन्होंने साथ जीवन बिताने की कस्में खा लीं। युवक का पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर चयन हो गया, जबकि युवती शारीरिक परीक्षा में सफल नहीं हो सकी। इस बीच युवक की शादी कहीं और तय हो गई। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने तेजाब पी लिया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजन अब कोतवाली में तहरीर देने जाएंगे।

विज्ञापन


 बताते हैं कि शहर में कोचिंग के दौरान युवती की एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और उन्होंने साथ जीवन बिताने की कस्में खा लीं। इस बीच युवक का पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर चयन हो गया, जबकि युवती शारीरिक परीक्षा में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


युवक की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसके परिजनों ने दूसरी जगह उसका रिश्ता तय कर दिया। इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने युवक से फोन पर बात की। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान अगले दिन सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया। शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।  इधर,  सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed