फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man murdered throat slashed with an axe budaun

बदायूं में दिल दहलाने वाली वारदात: कुल्हाड़ी से काटकर इकलौते बेटे की हत्या, शराब पीने के बाद पिता ने ली जान

Sat, 24 Oct 2026 11:34 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 24 Oct 2026 11:34 AM IST
सार
Register For Event

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। क्षेत्र के गांव बची झझरउ में शुक्रवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव चारपाई पर मिला। हत्या का आरोप मृतक के पिता पर ही लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। 

विज्ञापन
Young man murdered throat slashed with an axe budaun
चारपाई पर मिली युवक की लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के गांव बची झझरउ में शुक्रवार रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पिता नरेश ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर इकलौते बेटे राम अवतार की हत्या कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को पुलिस ने गांव के बाहर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी को शनिवार दोपहर न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब पीकर बेटा उसे और परिवार को कई बार पीट चुका था। उसी खुन्नस में शराब के नशे में कहासुनी पर बेटे की जान ले ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

राम अवतार की पत्नी मंजू ने बताया कि उसके ससुर नरेश कुमार परिवार के साथ करीब 15 साल पहले बदायूं शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नरऊ रोड के पास किराए पर रहने आए थे। उसके पति राम अवतार ई-रिक्शा चलाते थे, जबकि उसके आरोपी ससुर नरेश शहर में सब्जी बेचने का ठेला लगाता था। उसके पति राम अवतार ने किस्तों पर ई-रिक्शा लिया था। वह और उसकी सास उर्मिला घरों में जाकर झाड़ू-पोछा का काम करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह पति से गांव से गेंहू लाने की बात कहकर काम करने के लिए चली गई थी। इसके बाद उसके पति गांव चले गए थे। ससुर नरेश सब्जी का ठेला लगाने के लिए सब्जी मंडी गए थे। उनके गांव पहुंचने की जानकारी नहीं थी। 

Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed