फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two warehouses sealed after gunpowder exceeding licensed capacity was found panic among firecracker traders

बदायूं: लाइसेंस की क्षमता से अधिक बारूद मिलने पर दो गोदाम सील, पटाखा कारोबारियों में खलबली

Thu, 03 Sep 2026 04:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 03 Sep 2026 04:11 PM IST
सार
Register For Event

बदायूं में प्रशासन ने बुधवार शाम से बृहस्पतिवार दोपहर तक दो पटाखा गोदामों को सील किया। इनमें क्षमता से अधिक बारूद और पटाखे का भंडारण मिला। एसडीएम सदर साई अश्रित साखमुरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Two warehouses sealed after gunpowder exceeding licensed capacity was found panic among firecracker traders
पटाखा गोदाम में जांच करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कौशांबी-प्रयागराज सीमा पर अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के बाद बदायूं जिले में पटाखा कारोबारियों के गोदामों की जांच शुरू कर दी गई। बुधवार शाम से बृहस्पतिवार दोपहर तक प्रशासन ने दो पटाखा गोदामों को सील कर दिया गया है। इनमें क्षमता से अधिक अवैध रूप से बारूद का भंडारण मिला है। एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साई अश्रित साखमुरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में खलबली मची हुई है। कई अन्य पटाखा गोदामों में भी क्षमता से अधिक बारूद होने की सूचनाएं प्रशासन को मिली हैं। अन्य गोदामों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

Two warehouses sealed after gunpowder exceeding licensed capacity was found panic among firecracker traders
पटाखा गोदाम सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसडीएम सदर के नेतृत्व में पुलिस और फायर टीम ने बुधवार शाम उझानी में उझानी-बिल्सी रोड स्थित नविश इंटरप्राइजेज के गोदाम पर छापा मारा। यहां लाइसेंस में दर्ज क्षमता से अधिक बारूद और पटाखों की जखीरा मिला। दो किलो बारूद और 500 किलो पटाखे रखने का लाइसेंस बताया गया था लेकिन गोदाम में लाइसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक बारूद और पटाखों का भंडारण किया था। देर रात दो बजे एसडीएम सदर, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव ने गोदाम को सील कर दिया। 

जिले में कुल 19 लाइसेंस 
इधर, बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक बदायूं शहर के कचहरी रेलवे फाटक, घोंचा पुल के पास स्थित जय मां ट्रेडर्स पटाखा गोदाम पर छापेमारी की। यहां क्षमता से अधिक बारूद मिलने के बाद दोपहर को गोदाम सील कर दिया गया। प्रशासन की जांच जारी है। जिले में कुल 19 लाइसेंस हैं, जिनमें 10 थोक पटाखा लाइसेंस हैं और अन्य लाइसेंस पर निर्माण भी किए जाते हैं। बता दें पूर्व के कुछ वर्षों में बदायूं जिले में अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने के दौरान चार से अधिक बड़ी विस्फोट होने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed