फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two former MLAs have left the BJP and joined the Samajwadi Party in Budaun

बदायूं में भाजपा को झटका: दो पूर्व विधायक सपा में शामिल, लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता

Tue, 27 Oct 2026 11:16 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 27 Oct 2026 11:16 AM IST
सार
Register For Event

बदायूं जिले में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और पूर्व विधायक कुशाग्र सागर सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन
Two former MLAs have left the BJP and joined the Samajwadi Party in Budaun
अखिलेश यादव के साथ सपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिसौली और दातागंज में भाजपा को झटका लगा है। बसपा से विधायक रहे सिनोद शाक्य भाजपा को छोड़ फिर सपा में शामिल हो गए, वह पहले सपा को छोड़ कर भाजपा में आए थे। जबकि बिसौली से भाजपा के विधायक रहे कुशाग्र सागर ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। दोनों नेताओं के साथ म्याऊं के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य ने भी सोमवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


सिनोद शाक्य की शाक्य समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है, जबकि कुशाग्र सागर का बिसौली क्षेत्र में अपना राजनीतिक आधार है। ऐसे में दोनों नेताओं के पाला बदलने से दातागंज और बिसौली विधानसभा क्षेत्रों में नए सियासी समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसका चुनावी असर कितना होगा, यह उनके समर्थकों की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर मतदाताओं के रुख पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन


आबिद राजा और आशीष यादव को एक मंच पर लाए शिवपाल 
सपा ने संगठन की मजबूती के लिए अपने दो कद्दावर नेताओं के बीच सुलह कराई है। साथ ही बदायूं की राजनीति में संदेश दिया है कि नेताओं में अब कोई मतभेद नहीं है। लखनऊ में रविवार को शिवपाल यादव ने अपने आवास पर बदायूं के पूर्व मंत्री आबिद रजा और सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के बीच सुलह कराने की तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों नेताओं के एक साथ आने से शेखपुर सीट की दावेदारी को लेकर चली आ रही प्रतिस्पर्धा के बादल भी छंटते नजर आ रहे हैं। इधर, आबिद रजा ने बताया कि शिवपाल यादव की पहल पर एक हुए हैं। संगठन को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होना भी जरूरी है।

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बताया कि समर्थकों के साथ सपा में और पीडीए परिवार में शामिल हुआ हूं, हम लोग समाजवादी पार्टी को, बदायूं को, पीडीए परिवार को मजबूत करने के काम करेंगे। 

सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है, इसलिए बदलाव और विकास के लिए सपा के साथ जुड़ रहे हैं। निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed