{"_id":"6a8756d31fa37917660b2931","slug":"the-horrific-nature-of-the-accident-on-the-ganga-expressway-was-evident-in-the-post-mortem-report-as-well-badaun-news-c-123-1-bdn1038-171209-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे की भयावहता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी दिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे की भयावहता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी दिखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्स्प्रेस-वे के चैनल नंबर 175 पर हुए हादसे की भयावहता जान गंवाने वालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी दिखाई दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक महिला का लिवर और युवक का लिवर व तिल्ली तक फटी मिली। वहीं दूसरी महिला का सिर व चेहरा कुचलने से मौत होने की बात सामने आई।
बुधवार तड़के करीब 3 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में कुत्ते को बचाने के कारण कार अनियंत्रित होकर छह बार पलटी लेते हुए एक्सप्रेस-वे के गार्ड रेल (सुरक्षा पटरी) पर टिक गई थी। हादसे में कार में सवार नौ लोगों में से दो महिलाओं समेत एक युवक की जान चली गई थी। अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने पर हादसे की भयावहता उसमें भी दिखाई दी। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों की बृहस्पतिवार को छुट्टी कर दी गई। घायल पुष्पा को उनके परिजन चंडीगढ़ और यादव पोड़े व ज्ञान बहादुर मल्ल को उनके परिजन नेपाल ले गए। उधर, दोनों बच्चों विनोद और सिमोन को उनके परिजन बुधवार को ही अस्पताल से छुट्टी कराकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
प्रकरण में जांच के लिए जिलाधिकारी के स्तर से टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अंकिता शर्मा, एसएसपी