{"_id":"6a898484959584e62f026b53","slug":"student-death-his-body-found-at-tubewell-in-budaun-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में छात्र की मौत: दोस्तों से मिलने गया था, सरकारी ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में छात्र की मौत: दोस्तों से मिलने गया था, सरकारी ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला शव
Sat, 22 Aug 2026 04:44 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 22 Aug 2026 04:44 PM IST
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार रात उसका शव गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
शैलेश का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में दोस्तों से मिलने घर से निकले कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब पांच घंटे बाद उसका शव गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल के पास मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराया। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
सहसवान थाना क्षेत्र के वाजीरपुर गांव निवासी शैतान सिंह का 12 वर्षीय पुत्र शैलेश अपनी ननिहाल मुजरिया थाना क्षेत्र के शेखनगला गांव में अपने मामा उमेश के पास रहकर कस्बा मुजरिया के एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। उमेश के मुताबिक, शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद शाम के समय शैलेश गांव के बाहर एक खोखे पर दोस्तों से मिलने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। करीब दो-तीन घंटे तक शैलेश के वापस न आने पर ननिहाल के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने की आशंका
काफी खोजबीन के बाद रात करीब 10 बजे गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल नंबर 102 के पास उस का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, ग्रामीणों में उसके ट्यूबवेल पर करंट की चपेट में आने की भी चर्चा रही। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कहा था। इसके आधार पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन