{"_id":"6a87560d4d8f0f45a806fdc8","slug":"pashumitras-to-go-on-a-hunger-strike-from-september-7-if-demands-are-not-met-badaun-news-c-123-1-bdn1037-171118-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मांग पूरी न होने पर सात सितंबर से पशुमित्र करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मांग पूरी न होने पर सात सितंबर से पशुमित्र करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन
एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन देते पैरावेट, पशुमित्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नियमित मानदेय की मांग को लेकर पैरावेट पशुमित्र/लेमैन-इंसीमिनेटर मैत्री अब आंदोलन के लिए तैयार हैं। जिला ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार व पशुपालन मंत्री को संबोधित ज्ञापन सीवीओ को दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि पांच सितंबर तक मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय ने बताया कि कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग की जा रही है। 14 जुलाई 2025 को पशुधन मंत्री ने 1 माह में मानदेय स्वीकृत करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 13 जनवरी को पशुपालन निदेशालय की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा भी गया, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि अब 5 अगस्त को पशुपालन निदेशालय पर पदयात्रा और भूख हड़ताल के बाद विभाग के मंत्री ने दोबारा एक माह में मानदेय स्वीकृत करने का आश्वासन दिया था। इसी आधार पर आंदोलन स्थगित किया गया था। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि पांच सितंबर तक उचित निर्णय नहीं लिया गया तो सात सितंबर से लखनऊ जीपीओ पार्क में प्रदेश भर के पैरावेट पशुमित्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर संतोष यादव, स्वाती सिंह, अरविंद, दयाराम वर्मा, नरेद्र वर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद