फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people, including a woman, injured in road accidents.

Budaun News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोग घायल

Fri, 21 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a woman, injured in road accidents.
दातागंज। बदायूं मार्ग पर मोटरसाइकिलों से हुईं दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक किशोर की हालात गंभीर है। दोनों घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगोला गांव के निकट बाइक सवार अनुभव (20) पुत्र हरेंद्र और मोहम्मद फाक (18) पुत्र शकील हुसैन निवासी दातागंज, ई-रिक्शा से टकरा गए, जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। मोहम्मद फाक की गर्दन का काफी भाग कट जाने के कारण गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना डहरपुर गांव के निकट हुई। रास्ते में बंदरों के हमला कर देने से बाइक सवार तीन लोग गिर गए। घटना में सतवीर (25) पुत्र गजराज निवासी डहरपुर, सीमा (32) पत्नी बागेश निवासी कादरगंज और अर्जुन (20) पुत्र प्रेमपाल घायल हुए हैं। तीनों घायलों को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed