फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   budaun school van bike accident three cousins killed one injured

बदायूं में भीषण हादसा: स्कूल वैन ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे-तहेरे तीन भाइयों की मौत, एक अन्य घायल

Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
सार
Register For Event

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में चचेरे-तहेरे तीन भाइयों की मौत हो गई। उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मदनजुड़ी गांव के पास एक स्कूल वैन और बाइक की टक्कर से हुआ।

विज्ञापन
budaun school van bike accident three cousins killed one injured
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी और मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूल वैन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों चचेरे-तहेरे भाई थे। उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे मदनजुड़ी गांव के पास हुआ। 
विज्ञापन
Trending Videos

इस हादसे में हत्सा गांव निवासी निखिल उर्फ नितिन (19), रोहन (20) और ऋषभ (18) की जान चली गई। ये तीनों चचेरे-तहेरे भाई थे। गंभीर रूप से घायल शिवा (18 वर्ष) को जिला अस्पताल भेजा गया है। शिवा का हाल ही में अग्निवीर में चयन हुआ था। चारों दोस्त शिवा को दवा दिलाने के लिए बिसौली कस्बा जा रहे थे। वे सभी एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक रोहन चला रहा था, जिसने करीब दो महीने पहले ही एक नई बाइक खरीदी थी। वैन की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

budaun school van bike accident three cousins killed one injured
मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
हत्सा गांव में तीन दोस्तों की मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और मातम छा गया। निखिल, रोहन और ऋषभ के परिवारों में गहरा शोक है। शिवा के अग्निवीर में चयन की खुशी अब गम में बदल गई है।
विज्ञापन

किसी नहीं लगाया था हेलमेट 
मदनजुड़ी गांव के पास स्कूल वैन से बाइक की सीधी भिड़ंत हुई। चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed