फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bikes of two more devotees stolen from Kachla Gangaghat

Budaun News: कछला गंगाघाट से दो और श्रद्धालुओं की बाइक चोरी

Thu, 27 Aug 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 27 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bikes of two more devotees stolen from Kachla Gangaghat
उझानी। कछला गंगाघाट से दो और श्रद्धालुओं की बाइक चोरी हो गई। मंगलवार शाम कोतवाली पहुंचे राजेश बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जल लेने के लिए वह अपने भाई आदेश के साथ रविवार को कछला पहुंचे। बाइक उन्होंने अस्थायी पार्किंग में खड़ी कर दी। गंगाघाट से लौटने के बाद पार्किंग में उन्हें बाइक नजर नहीं आई। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लग पाया। वहीं, रविवार रात में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सनाय निवासी सिपट्टर सिंह की बाइक भी कछला में राधेलाल इंटर कॉलेज के पास से चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना सुबह में करीब 10 बजे हुई। बता दें कि इससे पहले चार-पांच अन्य बाइक चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजेश और सिपट्टर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर बाइकों को तलाश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed