फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Explained methods for security and fraud prevention

Basti News: सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए

Wed, 28 Oct 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Explained methods for security and fraud prevention
बस्ती। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को जिले में अभियान चलाया गया। महिला थाने की मिशन शक्ति टीम सहित 15 अन्य थानों की टीमों ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों, साइबर फ्रॉड से बचाव और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बस्ती दुर्गा पूजा मेले के दौरान कंपनीबाग में कैंप लगाकर महिलाओं और बालिकाओं की काउंसिलिंग भी की गई। उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस या संबंधित विभाग से सहायता लेने की अपील की। अभियान के दौरान रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृशक्ति को संबल देने और बहू-बेटी सम्मेलन अभियान के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन पुलिस सेवा 112, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 और अग्निशमन सेवा 101 के उपयोग की जानकारी दी गई। मालवीय रोड पर जनता होटल के पास भी जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष शालिनी सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति टीम महिलाओं की सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। पूरे जिले में 32 से अधिक महिला पुलिसकर्मी इस अभियान में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed