फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man and his aunt killed after being hit by a vehicle in Bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से युवक और उसकी मौसी की मौत, हाईवे पर क्षत-विक्षत मिले शव

Thu, 20 Aug 2026 06:11 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 06:11 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार युवक देव पटेल (23) और उनकी मौसी नीलम पटेल (24) की मृत्यु हो गई। देव की बाइक को कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया था। 

विज्ञापन
Young man and his aunt killed after being hit by a vehicle in Bareilly
देव पटेल और नीलम पटेल के फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर बृहस्पतिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी मौसी की मौत हो गई। कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर चला गया। लालपुर चौराहे के पास हुई इस घटना में दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हाईवे पर  सूचना पर पहुंची इज्जतनगर थाना पुलिस ने शवों की पहचान कर परिवार को सूचना दी।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना प्रभारी को करीब ढाई बजे इस हादसे की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव व बाइक सड़क पर पड़े मिले। पुलिस ने मृतकों की पहचान देव पटेल (23) और नीलम पटेल (24) के रूप में की। पता लगा कि देव पटेल नत्थू रम्पुरा गांव के प्रधान का बेटा था और नीलम उसकी मौसी थीं। नीलम सुरेंद्र पटेल की पत्नी थीं, जो कैंट क्षेत्र के गांव बरी नगला के निवासी हैं। 
विज्ञापन


मौसी को दवा दिलाने गया था भांजा 
नीलम अपने परिवार के साथ कई साल से बारादरी थाने के गांव डोहरा में मकान बनाकर रह रही थीं। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। भांजा देव पटेल उन्हें दवा दिलाने भोजीपुरा ले गया था। वहां से वह दवाई लेकर अपने घर डोहरा लौट रही थीं। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद नीलम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल देव पटेल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी भी मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed