{"_id":"65c8d0b0d65e083a1108924e","slug":"weather-news-wind-changed-direction-and-chances-of-rain-this-week-in-bareilly-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Weather: हवा ने बदली दिशा, बिगड़ सकता है मौसम, घिरेंगे बादल... बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Weather: हवा ने बदली दिशा, बिगड़ सकता है मौसम, घिरेंगे बादल... बारिश के आसार
Mon, 12 Feb 2024 06:19 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 06:19 AM IST
बरेली में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने करीब सप्ताह भर तक हल्के, घने बादल मंडराने और हल्की व तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में सप्ताह भर से चटक धूप का आनंद ले रहे लोग अब भीगने को तैयार रहें। मौसम विभाग ने करीब सप्ताह भर तक हल्के, घने बादल मंडराने और हल्की व तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे तापमान लुढ़कने, फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
सर्दी अब अलविदा कहने की ओर है। रविवार को दिनभर मौसम पूरी तरह से साफ रहा। अच्छी धूप खिली और सर्द हवा की गति भी धीमी मंद हो गई। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि, आने वाले दो-तीन दिन में बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन
तापमान में एक डिग्री की बढ़त
दिनभर चटक धूप से पारा में एक डिग्री बढ़त हुई और अधिकतम तापमान करीब दो माह बाद सामान्य स्तर पर 23.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, शनिवार देर रात न्यूनतम पारा एक डिग्री चढ़ा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ रवि अग्रवाल के मुताबिक हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने के बाद अब बादल घिरेंगे। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर हल्की, तेज बारिश के भी आसार हैं। अगर बारिश हुई तो सर्दी फिर से बढ़ सकती है।