फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager murdered with an axe in Bareilly

बरेली में वारदात: साले की जगह बहनोई की हत्या, हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, दो आरोपी हिरासत में

Wed, 07 Oct 2026 12:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 07 Oct 2026 12:03 PM IST
सार
Register For Event

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में मंगलवार की रात एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। वह अपनी ससुराल में सो रहे थे। रात में करीब 10 बजे हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Villager murdered with an axe in Bareilly
रामरतन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में मंगलवार रात बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव पीर बट्टा निवासी रामरतन (50 वर्ष) की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। वह श्राद्ध की दावत में ससुराल आए थे। हमलावर उनके साले रघुवीर की हत्या करने आए थे, लेकिन उसके धोखे में रामरतन को मार डाला। रघुवीर ने चार नामजद व एक अज्ञात पर रिपोर्ट कराई है। 

विज्ञापन


रघुवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही सगे भाई हरपाल, मुकुट, नन्हे और लाखन मंगलवार शाम शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर विवाद हो गया था। इससे चारों भाई रंजिश मान गए। रात को वह खेत की रखवाली करने चले गए। श्राद्ध की दावत में आए उनके बहनोई बैठक में उनके तख्त पर सो रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं: कमरे की चौखट पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, देवरानी और सास पर पिटाई करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान चारों भाई अपने एक अज्ञात साथी के साथ आए और रामरतन के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। चीख सुनकर रघुवीर की पत्नी आरती और चचेरा भाई भोगेंद्र पाल पहुंचे तो आरोपी भाग गए। अस्पताल ले जाते समय रामरतन ने दम तोड़ दिया। सीओ हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि मुकुट और हरपाल को हिरासत में लिया गया है।  

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ससुराल आए व्यक्ति की हत्या के मामले में चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में गांव वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

Trending Videos

Villager murdered with an axe in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शराब पीकर अक्सर होता था विवाद, हत्या से गांव वाले सन्न
गांव बिहारीपुर में ससुराल आए रामरतन की हत्या से गांव के लोग भी सन्न हैं। पुलिस जांच के सामने आया है कि रघुवीर और हत्यारोपी हरपाल, मुकुट, नन्हे, लाखन के बीच ज्यादा बनती नहीं थी। शराब पीकर अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे। गांव में किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।

रघुवीर ने बताया कि उनके बहनोई रामरतन हर साल श्राद्ध की दावत में ससुराल आते थे। रविवार को ही उनको कॉल करके बुधवार को आने के लिए कह दिया था। दावत के बाद शाम को उन्होंने घर लौटने की बात कही तो ससुराल वालों ने उनको रोक लिया। रघुवीर बैठक में सोता था। बुधवार रात दोनों को बैठक में सोना था। रात में रघुवीर खेत पर चले गए और बैठक में अकेले रामरतन बचे।

सीओ हेमंत कुमार का भी कहना है कि शायद हमलावरों को पता नहीं था कि रात में रघुवीर का साला रामरतन भी रुका है और बैठक में रघुवीर के तख्त पर ही सो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के कई लोगों के बयान लिए गए हैं। मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed