फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused arrested for chain-snatching in encounter one injured by gunfire in Bareilly

बरेली: मुठभेड़ में कुंडल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल, बोला- माफ कर दो साहब

Tue, 15 Sep 2026 10:21 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 15 Sep 2026 10:21 AM IST
सार
Register For Event

बरेली में पुलिस ने कुंडल छिनैती के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में एक आरोपी अजय मिश्रा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों से दो कुंडल, दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। 

विज्ञापन
Three accused arrested for chain-snatching in encounter one injured by gunfire in Bareilly
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास मंगलवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए दो कुंडल, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


13 सितंबर को दिनदहाड़े की थी वारदात 
शहर के संजयनगर निवासी पूनम ने 13 सितंबर को बारादरी थाने में सूचना दी थी। नौ सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बेटी और पड़ोसन के साथ हरि मंदिर, मॉडल टाउन जा रही थीं। मॉडल टाउन गेट के पास पहुंचने पर पीछे से आए एक व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनके दोनों कुंडल छीन लिए। इसके बाद आरोपी आगे बाइक पर बैठे साथी के साथ मॉडल टाउन की ओर भाग गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी के पैर में लगी गोली 
मंगलवार को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में अजय मिश्रा घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अजय मिश्रा के अलावा पिंटू मिश्रा और तरुण उर्फ आकाश निवासी नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कह रहा है कि माफ कर दो साहब। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed