{"_id":"6a9345aa03a6c9691b002f7a","slug":"tejas-first-rohan-second-in-10m-air-rifle-bareilly-news-c-4-bly1015-956060-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस मीटर एयर राइफल में तेजस प्रथम, रोहन द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस मीटर एयर राइफल में तेजस प्रथम, रोहन द्वितीय
Sun, 30 Aug 2026 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ ने जिले के खिलाड़ियों के लिए अपनी पहली आधिकारिक वेबसाइट शुरू की। मंडलायुक्त शंभु कुमार ने राइफल क्लब कंपाउंड स्थित स्मार्ट सिटी शूटिंग रेंज में इसका उद्घाटन किया। वेबसाइट का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और संघ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एक मंच पर उपलब्ध कराना है। इस दौरान एक शूटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल, एयर पिस्टल और ओपन साइट राइफल की विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 16 वर्षीय तेजस वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 13 वर्षीय रोहन रस्तोगी और 13 वर्षीय विहान रस्तोगी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 16 वर्षीय रुद्र राज धारीवाल ने पहला स्थान हासिल किया। 16 वर्षीय रुद्र चौहान और कार्तिक मौर्य ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
10 मीटर ओपन साइट राइफल महिला वर्ग में 25 वर्षीय उही जसीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 24 वर्षीय सारा जसीन द्वितीय और 13 वर्षीय शा जैन तृतीय स्थान पर रहीं। ओपन साइट राइफल पुरुष वर्ग में 34 वर्षीय राजन द्विवेदी पहले स्थान पर रहे। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में 13 वर्षीय मानसी सिंह ने प्रथम और डॉ. किरण कैथवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मास्टर वर्ग में डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नवल सैन और डॉ. आशीष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।