फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second wife arrested for getting close to a nursing assistant and causing his divorce.

Bareilly News: नर्सिंग असिस्टेंट से नजदीकी बनाकर उसका तलाक कराने वाली दूसरी पत्नी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Second wife arrested for getting close to a nursing assistant and causing his divorce.
बरेली। नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप से नजदीकियां बढ़ाकर पहली पत्नी से उसका तलाक कराने और फिर आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी दूसरी पत्नी गुंजा और उसकी बहन रीना को पुलिस ने रविवार सुबह कैंट के सदर बाजार के आजाद मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी कुलदीप गोस्वामी एक निजी अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट थे। उन्होंने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुभाषनगर पुलिस पर लापरवाही व करगैना चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार पर घूस मांगने और खुद तहरीर लिखने का आरोप लगाया था। कुलदीप ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की बात लिखी है। घूस मांगने के आरोपों की जांच के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


गुंजा बोली- तीन शादियां कर चुका कुलदीप

कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने पूछताछ की तो गुंजा ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 15 अप्रैल को कुलदीप से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि कुलदीप की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और उसका 13 साल का बेटा भी है। इसे लेकर दोनों के बीच नाराजगी रहने लगी। नकदी व जेवर चोरी का आरोप लगाकर ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। गुंजा और रीना ने बताया कि तीन जुलाई को कुलदीप, गुंजा को लेने उनके घर आया था। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। तब कुलदीप ने उनके घर के सामने ही जहर खा लिया। कहा कि उन्हें नहीं पता था कि कुलदीप जान दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का इलाज कराने के बहाने हुई पहचान
गुंजा ने स्वीकार किया कि वे और कुलदीप दो साल से एक-दूसरे को जानते और बातचीत करते थे। वह अपने पिता का फालिज का इलाज कराने उस अस्पताल में गई थी, जहां कुलदीप काम करता था। वहीं पहली बार पहचान हुई। कुलदीप ने उसे बताया कि वह अपनी पत्नी को नहीं चाहता है। मजबूरी में ही साथ रह रहा है। पुलिस के मुताबिक, गुंजा से करीबी के बाद ही कुलदीप ने पत्नी से तलाक लेने के लिए पैरवी शुरू कर दी थी और कुछ समय पहले ही तलाक ले लिया था। इसके बदले केवल ढाई लाख रुपये पत्नी को दिए थे और तुरंत गुंजा से शादी कर ली। ऐसा करके वह और फंस गया।

चौकी प्रभारी के बयान दर्ज
जांच कमेटी के प्रभारी एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ प्रथम आशुतोष शिवम व सीओ द्वितीय अंजनी तिवारी ने करगैना चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पहले दिन रविंद्र ने मौखिक रूप से सफाई दी है, जिसे लिखकर देने के लिए कहा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि पांच दिन में जांच रिपोर्ट तैयार करके सौंपी जानी है। कैंट पुलिस की टीम गुंजा के भाई अमित की तलाश कर रही है। गुंजा के बहनोई सतीश की लोकेशन बंगलूरू की आ रही है। बताया जा रहा है कि वहां वह नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed