फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SACHSAS protests against fee hike in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर सछास का हल्ला बोल

Thu, 24 Sep 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
SACHSAS protests against fee hike in Bareilly College
बरेली। बरेली कॉलेज में फीस वृद्धि और विद्यार्थियों से नगर निगम के टैक्स वसूलने को लेकर समाजवादी छात्र सभा (सछास) ने बुधवार को परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में व्याप्त अनियमितताओं, बेतहाशा फीस वृद्धि, प्रशासनिक धांधली और पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर कॉलेज प्रशासन का घेराव किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि छात्रों का उत्पीड़न और नाजायज फीस वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान उपलब्ध नहीं कराने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने कहा कि छात्र सभा का हर कार्यकर्ता नौजवानों के हक की लड़ाई के लिए तैयार है। प्रशासन को तानाशाही रवैया छोड़ना होगा।
विज्ञापन


घेराव के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति मेंं पीडीए पौधरोपण हुआ। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब के दिखाए सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही समाज का हर वर्ग सशक्त हो सकता है। यह अभियान शोषितों, पीड़ितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को एकजुट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने पीडीए पौधरोपण को वंचित समाज के अधिकारों की मजबूती का प्रतीक बताया। इस दौरान जिला महासचिव राजकुमार पाल, रविंद्र यादव, अशोक यादव, जोगेंद्र पटेल, राजेश मौर्य, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed