{"_id":"6206b67a3b0046049c6bf0e7","slug":"pm-said-in-virtual-rally-bareilly-got-relief-from-repeated-riots-bareilly-news-bly475205935","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल रैली में बोले पीएम- बरेली को बार-बार के दंगों से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल रैली में बोले पीएम- बरेली को बार-बार के दंगों से मिली राहत
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation, in New Delhi, Tuesday, Oct. 20, 2020. (PTI Photo)(PTI20-10-2020_000103B)
- फोटो : PTI
Link Copied
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फरवरी को बरेली में प्रस्तावित कार्यक्रम रद होने के बाद शुक्रवार को कासगंज में आयोजित जनसभा के दौरान बरेली की जनता को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। कहा, बरेली की जनता भी आज उनसे वर्चुअल जड़ी हुई। बरेली को बार-बार होने वाले दंगों से योगी सरकार ने राहत दिलाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का एलईडी वैन के जरिये शहर में जगह-जगह सजीव प्रसारण किया गया। बदायूं रोड स्थित रिजॉर्ट, गंगापुर चौराहा स्थित ठाकुर सर्वराज सिंह के निवास स्थान, सिंधु नगर में संतकुंवर राम पार्क, कालीबाड़ी में विष्णु बाल सदन में वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से सभा का सीधा प्रसारण होना था, लेकिन 3.30 बजे सभा शुरू हुई।
विज्ञापन
कासगंज में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने जनता से 14 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर वोट डालने की अपील की। कहा, परिवारवादी सरकार बनने पर सबसे पहले गरीब, किसानों की कल्याणकारी योजनाओं पर ताला लगेगा, इसलिए सावधान रहें। दोपहर साढ़े तीन बजे सिंधु नगर में सजीव प्रसारण के दौरान करीब 20 लोग मौजूद रहे। इनमें एलईडी वैन चालक, संचालक, स्थानीय कर्मचारी और पार्षद लेखराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।